आर्मी चीफ बिपिन रावत के कड़े तेवर से डर गया है पाकिस्तान, चुपके से बदला लेने की कर रहा है कोशिश - Best news website in kanpur

Breaking

Sunday, 14 January 2018

आर्मी चीफ बिपिन रावत के कड़े तेवर से डर गया है पाकिस्तान, चुपके से बदला लेने की कर रहा है कोशिश

न्यूक्लियर हमले की धमकी देने वाला पाकिस्तान भारतीय आर्मी चीफ बिपिन रावत के सख्त तेवर से तिलमिला गया है। इसीलिए पाकिस्तान अब अपनी कायराना हरकतों से फिर एक बार बदले की भावना से काम करने लगा है। मीडिया सूत्र के हवाले से खबर ये मिल रही है कि पाकिस्तान भारतीय आर्मी चीफ के हाल ही एक बयान से इतना डर गया है कि वो भारत में अपने खुफिया सहयोगियों की मदद लेने लगा है। 

पिछले हफ्ते ही आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सीमा विवाद पर बोलते हुए चीन और पाकिस्तान को साझे तौर पर आगाह किया था। पाकिस्तान बार-बार अपनी न्यूक्लियर ताकत की जिस तरह से शेखी बघारता है, उसी पर आर्मी चीफ ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आ जाए वर्ना सीमा लांघना हमें भी आता है। 

आर्मी चीफ के इस बयान के बाद पाकिस्तान इतना डर गया है कि वो भारत में अपने सहयोगी ताकतों से रावत के इस बयान की निंदा करना चाहता है। बता दें कि NASR मिसाइल की ताकत बढ़ने का बयान देकर पहले से ही पाकिस्तान भारत को गीदड़ भबकी देता रहा है। ऐसे में भारतीय आर्मी चीफ का उसे अनुशासन सिखाना पच नहीं रहा है। 

No comments:

Post a Comment