दूसरे टी20 में मनीष पांडे पर भड़के धौनी, गुस्से में दे दी गाली, जानिए क्या थी वजह? - Best news website in kanpur

Breaking

Wednesday, 21 February 2018

दूसरे टी20 में मनीष पांडे पर भड़के धौनी, गुस्से में दे दी गाली, जानिए क्या थी वजह?


नई दिल्ली, जेएनएन। सेंचुरियन में खेले गए दू रे टी 20 मैच में द. अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से मात देकर सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है। लेकिन इस मैच के दौरान क्रिकेट के फैंस ने कुछ ऐसा देखा जो अममून मैदान पर देखने को नहीं मिलता है। इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 52 रन की पारी खेली, लेकिन इस मुकाबले में एक मौका ऐसा भी आया जब मैदान पर कूल-कूल रहने वाले धौनी अपना आपा खो बैठे और अपने साथी मनीष पांडे पर भड़कते हुए अपना गुस्सा उतारा।

इस मैच में धौनी और पांडे ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इसकी बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में जब धौनी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब पहली ही गेंद के बाद धौनी को पांडे पर चिल्लाते हुए देखा गया। माही ने देखा कि मनीष पांडे का ध्यान कहीं ओर है। इसपर धोनी भड़क उठे। उन्होंने अपनी जगह से ही चिल्लाकर कहा, “ओए ##$%^&*!@ के इधर ले, उधर क्या देख रहा है।” दरअसल स्टंप में लगे माइक ने धोनी की इन सारी बातों को रिकॉर्ड कर लिया। दरअसल धोनी चाहते थे कि मनीष पांडे का ध्यान फिल्डरों पर हो, लेकिन उनका ध्यान भटका देखकर वह काफी गुस्से में आ गए।

No comments:

Post a Comment