आखिरकार बीते रविवार बिग बॉस 11 के विजेता का ऐलान हो ही गया। टीवी की 'अंगूरी भाबी' शिल्पा शिंदे ने डेली सोप की 'संस्कारी बहू' हिना खान को फाइनल में पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया। शो में आने से पहले इंडस्ट्री में उनकी इमेज बेहद खराब हो चुकी थी। 'भाबी जी घर पर है' बीच में ही छोड़ने के बाद वो बैन झेल रही थीं। ऐसे में ये जीत शिल्पा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
शिल्पा ने बिग बॉस के इस सीजन में ऐसा शानदार खेल दिखाया कि न सिर्फ फैंस बल्कि घर के कंटेस्टेंट भी उनके मुरीद हो गए। जहां एक ओर शिल्पा घर के अंदर शानदार खेल दिखा रही थी तो दूसरी ओर घर से बाहर उनके भाई आशुतोष ताकत बन शिल्पा के साथ खड़े थे। शिल्पा का सोशल मीडिया एकाउंट मैनेज करने स लेकर फैंस के बीच उनके पक्ष में हवा बनाने का जिम्मा आशुतोष ने अपने कंधे ले रखा था।

No comments:
Post a Comment