रविवार की सुबह खुले में शौच करना कुछ लोगों के लिए भारी जलालत की वजह बन गया। मुरादाबाद में रामपुर रोड पर गुलाबबाड़ी के पास रामगंगा किनारे सुबह खुले में शौच करने से रोकने की ठेकेदारी कर रहे कुछ लोगों ने इन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंटें रखीं और इतने से भी तसल्ली नहीं हुई तो मल को जेब में रखने पर भी मजबूर किया।
ऐसा करने वालों ने अपनी करनी का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर यह एलान भी किया कि यह सिलसिला जारी रहेगा। अब कोई खुले में शौच करने आया तो जेब के बजाय मुंह तक भी जा सकते हैं। इस घटना के सामने आने से लोग स्तब्ध हैं।
दो दिन पहले ही शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने का दावा करने वाला सरकारी तंत्र इस अमानवीय घटना पर मौन है। जिलाधिकारी और महापौर इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते। अलबत्ता डीआईजी ओंकार सिंह ने जरूर दावा किया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे गुलाबबाड़ी और बरबलान के कुछ लोग खुले में शौच करने पहुंचे थे। अचानक इन पर कुछ लोगों ने हमला कर लाठी - डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पांच लोगों को पकड़कर हमलावरों ने इन्हें अर्द्धनग्न अवस्था में ही मुर्गा बना दिया। पीठ पर ईट रखवाकर चप्पलों से इनकी पिटाई शुरू कर दी।
बाद में रामगंगा किनारे पड़ा मल इनसे उठवाया गया। बेबस लोग जब मल को उठाकर दूर फेंकने जाने लगे तो हमलावरों ने उन्हें रोक दिया। जबरन मल को उनकी जेबों में भरवा दिया गया। खुद हमलावरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। इसे वायरल भी कर दिया गया। इस दौरान मौके पर कई लोग जमा हो गए लेकिन बीच में दखल देने की हिम्मत कोई नही जुटा सका। दो दिन पहले ही नगर निगम ने महानगर को ओडीएफ घोषित किया है।

No comments:
Post a Comment