कोहली ने लगाया शतक आलोचकों को दिया करारा जवाब - Best news website in kanpur

Breaking

Monday, 15 January 2018

कोहली ने लगाया शतक आलोचकों को दिया करारा जवाब

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 66.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 100* और हार्दिक पांड्या 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेहमान टीम अभी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 335 रन से 129 रन पीछे है, जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी द्वारा किए पारी के 67वें ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा किया। उन्होंने 146 गेंदों में 10 चौको की मदद से सैकड़ा पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने दूसरा टेस्ट शतक जमाया।

सेंचुरियन में टीम इंडिया ने तीसरे दिन अपनी पारी 185/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। विराट और पांड्या ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर चलाए रखा। 

इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 335 रन पर समेटी। इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल (10) व चेतेश्वर पुजारा (0) जल्दी-जल्दी आउट हुए। यहां से मुरली विजय (46) और कप्तान विराट कोहली ने पारी संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

No comments:

Post a Comment