फिल्म बैन को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'पद्मावती को मत मारो' - Best news website in kanpur

Breaking

Sunday, 14 January 2018

फिल्म बैन को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'पद्मावती को मत मारो'

विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट की अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसकी राह के रोड़े कम नहीं हो रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म पर बैन लगा है तो वहीं करणी सेना लगातार विरोध कर रही है।   

सोशल मीडिया पर फिल्म 'पद्मावत' को लेकर एक अलग ही कैंपेन शुरू किया गया है। कैंपेन के तहत कई राज्यों में 'पद्मावत' पर लगाए गए बैन का विरोध किया जा रहा है। कल से ही ट्विटर पर #DontKillPadmavati ट्रेंड कर रहा है। 

बॉलीवुड हंगामा के फरीदून शहरयार ने लिखा कि, 'मेरा देखा हुआ ये बेस्ट ट्रेंड है।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'अपनी गंदी पॉलिटिक्स के लिए पद्मावती का यूज करना बंद करो'

No comments:

Post a Comment