U19WorldCup: भारत ने जिम्बाब्वे को 154 रनों पर किया आउट, अनुकुल रॉय ने लिए 4 विकेट - Best news website in kanpur

Breaking

Thursday, 18 January 2018

U19WorldCup: भारत ने जिम्बाब्वे को 154 रनों पर किया आउट, अनुकुल रॉय ने लिए 4 विकेट

शुरुआती दो मैच देखने के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से है. लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 155 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया और पपुआ न्यू गिनी की तरह जिम्बाब्वे भी टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने पस्त नजर आई. पूरी टीम 48 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी अनुकूल रॉय ने की. उन्होंने 7 ओवर में 20 रन देते हुए 4 विकेट लिए.
वहीं अभिषेक शर्मा और अर्शदीप ने 2-2 विकेट लिए. जिम्बाब्वे से मिल्टन सुमबा ने सबसे अधिक 36 रन बनाए. वेस्ले ने 30, लियाम रोचे ने 31 रन बनाए. लीग राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 100 रन से हराया. जिसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पपुआ न्यू गिनी को को 10 विकेट से हरा दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने शानदार परफॉर्म किया. इसके बाद टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल खेलेगी. 

No comments:

Post a Comment