अमिताभ संग सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे इजरायली PM, बॉलीवुड के निकले दीवाने - Best news website in kanpur

Breaking

Thursday, 18 January 2018

अमिताभ संग सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे इजरायली PM, बॉलीवुड के निकले दीवाने

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को मुंबई में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों से मुलाकात की। खासतौर से महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर नेतन्याहू काफी खुश दिखे। पीएम नेतन्याहू से इस मुलाकात में अमिताभ बच्चन समेत ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, विवेक ओबरॉय, प्रसून जोशी और कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं।

इस दौरान नेतन्याहू ने अमिताभ के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या पर बोलते हुए कहा कि वो इस मुलाकात से काफी खुश हैं। वो अमिताभ बच्चन के जलवे से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने खुद ये बताया कि अमिताभ के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या उनके मुकाबले 30 मिलियन ज्यादा है।

No comments:

Post a Comment