Live IPL नीलामी: शुरू हुई आइपीएल की नीलामी, सबसे महेंगे बिके स्टोक्स, जानिए किस टीम को मिला कौन सा खिलाड़ी - Best news website in kanpur

Breaking

Friday, 26 January 2018

Live IPL नीलामी: शुरू हुई आइपीएल की नीलामी, सबसे महेंगे बिके स्टोक्स, जानिए किस टीम को मिला कौन सा खिलाड़ी



नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 11 के लिए बेंगलुरु में आइपीएल की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में 360 भारतीयों सहित 578 खिलाड़ियों के लिए बोली लग रही है। सभी फ्रैंचाइज़ी मालिकों में दमदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। तो चलिए अब आपको बताते है किस किस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ी को रिटेन किया है।
किस टीम को मिला कौन सा खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)-
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- किंग्स इलेवन पंजाब ने फाफ डूप्लेसिस को 1 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन चेन्नई ने राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया और उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया।
कोलकाता की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को 9.40 करोड़ में अपने बेड़े में शामिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस (MI)-
कीरोन पालोर्ड को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ 40 लाख में ले लिया था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया। 
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)-
शिखर धवन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 करोड़ 20 लाख में खरीद लिया था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

No comments:

Post a Comment