IPL 2018 Auction LIVE: राहुल-पांडे ने चौंकाया, 11 करोड़ रुपए में इन फ्रैंचाइजी ने खरीदा - Best news website in kanpur

Breaking

Friday, 26 January 2018

IPL 2018 Auction LIVE: राहुल-पांडे ने चौंकाया, 11 करोड़ रुपए में इन फ्रैंचाइजी ने खरीदा


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी शनिवार को बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है। जैसा कि पिछले 10वें सीजन में हुआ है, विश्व क्रिकेट के शीर्ष सितारों और उभरती प्रतिभाओं ने एक बार फिर से 11 वें संस्करण VIVO आईपीएल नीलामी में चमक जोड़ने के लिए एकजुट किया है। इस सीजन में 361 भारतीयों सहित 580 खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। फ्रैंचाइजी कम से कम (18) और अधिकतम (25) खिलाड़ियों की टीम बना सकती है। एक टीम को खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी कम से कम 60 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। किसी एक फ्रैंचाइजी में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ियों को रखा जा सकता है।

सबसे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ राहुल जौहरी ने आईपीएल नीलामी के संचालन की शुरुआत की। जौहरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए से लेकर नीलामी हॉल में मौजूद सभी मान्यगणों का का शुक्रियाअदा किया। इसके बाद आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सभी फ्रैंचाइजी का धन्यवाद दिया। 

बड़ी खबर यह रही कि रविचंद्रन अश्विन अब चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा नहीं रहे। वह अब पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे। बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े 12 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 9 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। गेल में अब वह दम नहीं दिखता जो पहला हुआ करता था। ऐसे में उन्हें नहीं खरीदना हैरानीभरा फैसला नहीं लगा।

- न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के लिए में किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कीवी बल्लेबाज का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। 

- भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का नंबर आया। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है। चेन्नई और पंजाब ने पांडे को हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास किया। मुंबई भी बीच में पड़ा, लेकिन जल्द ही वह रेस से बाहर हो गया। एक के बाद एक सभी फ्रैंचाइजी ने पांडे में दिलचस्पी दिखाना शुरू की। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार 11 करोड़ रुपए में पांडे को खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज हाशिम अमला को नहीं मिला कोई खरीददार।

- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन के लिए बोली लगना शुरू हुई। लिन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लिन के लिए लड़ाई चली। बोली 5 करोड़ तक पहुंची तो मुंबई ने अपने हाथ खींच लिए। फिर केकेआर, आरसीबी और दिल्ली ने बोली लगाना शुरू की। काफी मशक्कतों के बाद केकेआर ने 9 करोड़ 60 लाख में लिन को खरीदा।

-  इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय के लिए बोली लगना शुरू हुई। रॉय का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक ही बोली लगाकर रॉय को डेड करोड़ रुपए में खरीदा।

- न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के लिए बोली शुरू। मैकुलम का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने मैकुलम के लिए पैसा खर्च करने की ठानी। फिर दिल्ली भी मैदान में कूद पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खाता खोलते हुए मैकुलम को 3 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच के लिए बोली शुरू। कंगारू ओपनर का बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच फिंच को खरीदने के लिए फाइट चली। किंग्स इलेवन पंजाब ने फिंच को 6 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के लिए बोली शुरू हुई। 'किलर मिलर' के नाम से मशहूर बल्लेबाज का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स में चली मिलर को अपना बनाने की कवायद। मुंबई ने तीन करोड़ रुपए में मिलर को खरीदा। मगर किंग्स इलेवन पंजाब ने RTM के जरिए मिलर को हासिल किया।

मुरली विजय का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है, लेकिन किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

- टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बोली लगना शुरू हुई। राहुल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए। किंग्स इलेवन पंजाब और SRH भी इस फाइट में शामिल हो गए। आखिरकार पंजाब ने राहुल को 11 करोड़ रुपए में खरीदा। RCB ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया। 

- बल्लेबाजों के पूल की शुरुआत हुई। सबसे पहले युवा बल्लेबाज करुण नायर की बोली लगी, जिनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच युवा क्रिकेटर को खरीदने का घमासान देखने को मिला। आखिरकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 करोड़ 60 लाख रुपए में नायर को खरीदा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने नहीं किया RTM का उपयोग।

मार्की खिलाड़ियों के दूसरे पूल में भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक बोली नहीं लगी जबकि विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। गौतम गंभीर दो करोड़ 80 लाख रुपए में अपने घर दिल्ली लौटे। पहले के एडिशन की नीलामियों में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में ही खरीदा।

- युवराज सिंह का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपए में ही युवी को खरीदा। 

- इंग्लैंड के कप्तान जो रूट रहे अनसोल्ड, किसी फ्रैंचाइजी ने उनके लिए हाथ नहीं खड़ा किया।

- न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा।

- वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। पंजाब और मुंबई इंडियंस ने ब्रावो को हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी। किंग्स इलेवन पंजाब ने ब्रावो को 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। मगर चेन्नई सुपरकिंग्स ने RTM का उपयोग करके ब्रावो को हासिल किया।

- भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए बोली शुरू हुई। गंभीर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने गंभीर को दो करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। KKR ने नहीं किया RTM का उपयोग। 

- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए बोली शुरू। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार घमासान चला। आरसीबी और दिल्ली भी बोली में कूद पड़े। दिल्ली डेयरडेविल्स ने मैक्सवेल को 9 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब ने मैक्सवेल के लिए नहीं किया RTM का उपयोग।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लिए बोली लगी। हसन का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शाकिब अल हसन को दो करोड़ रुपए में खरीदा।

हरभजन सिंह का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ही बोली में हरभजन सिंह को अपना बनाया।

मार्की खिलाड़ियों के दूसरे सेट की नीलामी शुरू, सबसे पहले बोली हरभजन सिंह की लगी। 


इसी के साथ मार्की खिलाड़ियों के पहले पूल का समापन हुआ। क्रिस गेल को नहीं खरीदना हैरानीभरा फैसला लगा जबकि बेन स्टोक्स और मिचेल स्टार्क को उम्मीद के मुताबिक मोटी रकम में खरीदा गया। कुछ ही देर में मार्की खिलाड़ियों की बोली के दूसरे पूल की शुरुआत होगी।

-ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए बोली हुई शुरू। स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच स्टार्क को हासिल करने का घमासान चला। केकेआर ने 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई। मगर यह दौर थमा नहीं। केकेआर ने स्टार्क को 9 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा।

-भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब ने रहाणे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने RTM के जरिए रहाणे को हासिल किया।


-दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी को 1 करोड़ 60 लाख रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने RTM का इस्तेमाल करके डू प्लेसी को हासिल किया। डू प्लेसी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है।

-इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जोरदार घमासान चला, फिर केकेआर और पंजाब के बीच स्टोक्स को खरीदने की लड़ाई चली। केकेआर नीलामी से बाहर हुआ तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 करोड़ 50 लाख की बोली के साथ बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने एक ही बोली लगाई और बेन स्टोक्स को 12 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा।

-वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड की बोली लगी। पोलार्ड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। पोलार्ड को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार घमासान चला। दिल्ली ने आखिरकार बाजी मारते हुए पोलार्ड को खरीदा, लेकिन मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच कार्ड से पोलार्ड को 5 करोड़ 40 लाख रुपए हासिल किया।


-वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा। उनके लिए किसी फ्रैंचाइजी ने हाथ नहीं उठाया।

-टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। अश्विन का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अश्विन को हासिल करने में जमकर घमासान हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब ने अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

-
शिखर धवन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। 32 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जोरदार घमासान चला। चार करोड़ रुपए में बोली रुकी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने धवन को खरीदने की इच्छा जाहिर करके पहले खिलाड़ी की नीलामी का रोमांच बढ़ा दिया। आखिरकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने शिखर धवन को 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। मगर SRH के पास राइट टू मैच कार्ड का विकल्प था और उन्होंने इसका उपयोग करते हुए शिखर धवन को अपने साथ बरकरार रखा। इसका मतलब है कि शिखर धवन आईपीएल-11 में SRH की तरफ से खेलेंगे।


पता हो कि  भारत और विदेश के कुल 16 खिलाड़ियों को मार्की का दर्जा मिला है और इन सभी का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं। मार्की खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत), शिखर धवन (भारत), युवराज सिंह (भारत), हरभजन सिंह (भारत), गौतम गंभीर (भारत), अजिंक्य रहाणे (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।


'राइट टू मैच' के नियम

अगर बिका हुआ खिलाड़ी 'राइट टू मैच' के तहत नियम में आता है, तो नीलामीकर्ता उस क्रिकेटर की पुरानी टीम से पूछेगी कि क्या उनको आरटीएम के तहत यह खिलाड़ी चाहिए या नहीं। अगर पुरानी टीम का जवाब हां है, तो वह खिलाड़ी उसी दाम में अपनी पुरानी टीम में चला जाएगा। अगर टीम ना कहती है, तो जिस टीम ने बोली लगा कर क्रिकेटर को खरीदा था वह उसका हो जाएगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रिटेन पॉलिसी और राइट टू मैच के तहत 5 खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम में बरकरार रहने के मौके दिए थे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन 'राइट टू मैच' के तहत खिलाड़ियों पर सभी टीमें नीलामी के दिन ही इच्छा जाहिर करेंगी।

No comments:

Post a Comment