राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म God, Sex And Truth ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। इस फिल्म में रामू ने पोर्न स्टार मिया मालकोवा को लॉन्च किया है। सनी लियोनी के बाद मिया दूसरी पोर्न स्टार हैं जिन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है।
कुछ दिन पहले ही रामू ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। जिसमें मिया न्यूड थीं और अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही थीं। अब रामू ने इस बात का भी दावा किया है कि उनकी फिल्म की एक्ट्रेस पीएम मोदी और मुकेश अंबानी से ज्यादा सर्च होती हैं। इस बात की जानकारी रामू ने ट्वीट कर दी है।
रामू की फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कुछ महिलाएं फिल्म के खिलाफ सड़क पर उतर आईं और रामू का पुतला जलाया। इन महिलाओं ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। अपनी फिल्म के विरोध को देखते हुए रामू ने पहले एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो कुछ लोगों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि अगर कोई मेरी फिल्म का विरोध करेगा तो मैं उसकी ऐसे ही धुनाई करूंगा।

No comments:
Post a Comment