जी हां, आप सही सोच रहे हैं। अनुष्का-विराट, हरभजन-गीता और सागरिका-जहीर के बाद एक और एक्ट्रेस-क्रिकेटर का मिलन होने जा रहा है। एलि और हार्दिक पहली बार एक ऐड शूट के दौरान मिले थे। वहीं दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए।
उस ऐड शूट के बाद दोनों बाहर मिलने लगे और साथ हैंगआउट करते देखे गए। कभी मूवी तो कभी डिनट डेट पर कई बार साथ देखे गए। हाल ही में दोनों को क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और पंखुरी शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया।


No comments:
Post a Comment