यूपी के हरदोई और सीतापुर की सीमा पर गोमती नदी में सैकड़ों गोवंशों के
अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। नाराज-ग्रामीणों ने हरदोई-सीतापुर
मार्ग पर जाम लगा दिया। मिश्रिख के सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले
की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
हरदोई की सीमा पर गोमती नदी बहती है। शनिवार शाम नदी किनारे जानवर चराने गए कुछ ग्रामीणों ने नदी में गोवंशों के अवशेष देखे। बड़ी संख्या में जानवर चरा रहे लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में नदी में और भी गोवंशों के अवशेष नजर आने लगे तो सूचना आस-पास के गांवों के लोगों को हो गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
बेनीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा मिश्रिख के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच कुछ ग्रामीण हरदोई सीतापुर मार्ग पर बैठ गए तो उनके पीछे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बैठ गए।
घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण ग्रामीण सीओ और एसडीएम को बुलाने पर अड़ गए। कुछ देर बाद सीओ मिश्रिख राधा रमण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पूरे मामले की रिपोर्ट मिश्रिख कोतवाली में दर्ज होने और घटना का खुलासा जल्द किए जाने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई।

No comments:
Post a Comment