SC जज विवाद में कूदी शिवसेना, उद्धव ने पूछा- आखिर जजों को ऐसा क्यों करना पड़ा? - Best news website in kanpur

Breaking

Saturday, 13 January 2018

SC जज विवाद में कूदी शिवसेना, उद्धव ने पूछा- आखिर जजों को ऐसा क्यों करना पड़ा?

सुप्रीम कोर्ट जज विवाद को लेकर जारी सरगर्मियों के बीच शिवसेना की ओर से भी बयान जारी किया गया है। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का कहना है कि क्या ये कोई षडयंत्र है और क्या कानून को गूंगा बहरा बनाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं जस्टिस लोया की मौत के मामले पर शिवसेना ने कहा कि मामले की जांच होनी बेहद जरूरी है। उद्धव ने कहा कि जो भी शुक्रवार को हुआ वो हिला कर रख देने वाला है। हमें ये समझना चाहिए कि आखिर जजों को ये कदम उठाना ही क्यों पड़ा? लोकतंत्र के चारों स्तंभों को खड़ा रहना होगा अगर वे एक-दूसरे पर गिरने लगे तो ये बेहद खतरनाक होगा।

बता दें कि न्यायपालिका में चल रही गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज नाराज चल रहे हैं। जजों ने इससे पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) से इस बारे में कई बार बातचीत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने आने का फैसला लिया।
 

No comments:

Post a Comment