जानिए, क्यों हर बार इसी शख्स को बुलाया जाता है IPL नीलामी के लिए - Best news website in kanpur

Breaking

Saturday, 27 January 2018

जानिए, क्यों हर बार इसी शख्स को बुलाया जाता है IPL नीलामी के लिए



इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 के लिए बेंगलुरु में बाजार सज चुका है। दो दिन चलने वाले इस इस नीलामी में कई देशी-विदेशी खिलाड़ियों के लिए 8 फ्रैंंचाइजी बोली लगा रही हैं। 

बीते 11 साल के आईपीएल के सफर पर बात करें तो इसमें कई बदलाव अब तक देखने को मिले हैं। खिलाड़ियों की जर्सी से लेकर टीम मैनेजमेंट तक में कई बदलाव हुए, लेकिन इन 11 साल में कुछ नहीं बदला तो वह है एक शख्स। आईए जानते हैं उस एक शख्स के बारे में जिसकी गैर-मौजूदगी के बिना इस नीलामी की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है...

आईपीएल के इस 11 साल के सफर में जो नहीं बदला वह हैं ऑक्शनर रिचर्ड मेडली। जी हां! आईपीएल में नीलामी की बोली लगाने वाले रिचर्ड मेडली इस टूर्नामेंट के पहले सीजन से अब तक जुड़े हुए हैं। 

रिचर्ड मेडली इंग्लैंड के रहने वाले हैं और इनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑक्शनरों में से एक हैं। उनके बारे में एक खास बात यह भी है कि रिचर्ड के पिता, ससुर भी ऑक्शनर रह चुके हैं।

मेडली इंग्लैंड की सर्रे टीम की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेल चुके हैं, वहीं रिचर्ड पूर्व में हॉकी के खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

मेडली ने बीबीसी चैनल के लिए कई शो भी होस्ट किये हैं, लेकिन वह खुद मानते हैं कि आईपीएल के साथ जुड़ने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। 

No comments:

Post a Comment