IPL 2018: बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले यूपी के "नवरत्न", इन पर दांव लगाने की ये है वजह - Best news website in kanpur

Breaking

Sunday, 28 January 2018

IPL 2018: बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले यूपी के "नवरत्न", इन पर दांव लगाने की ये है वजह


आईपीएल सीजन-11 में यूपी के नौ खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों में लिया गया है। सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को तो आईपीएल की टीमें पहले ही ले चुकी थीं।

कानपुर के कुलदीप यादव और अंकित सिंह राजपूत को शनिवार को करोड़ों रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने लिया था। रविवार को  सरफराज खान, मोहसिन खान, अक्षदीप नाथ, शिवम मावी और रिंकू सिंह को भी टीमों ने अच्छी कीमत में लिया है। 

आईपीएल कमिश्नर और यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल में नीलामी के दूसरे दिन रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। सीजन-10 में उन्हें किंग्स इलेवन ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। इसी प्रकार अक्षदीप नाथ को एक करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। पिछले साल गुजरात लायंस ने इनको 10 लाख रुपये में खरीदा था।

रैना की टी-20 टीम में वापसी
यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना की दोबारा भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। अब यूपी से दो खिलाड़ी भारतीय टीम में होंगे। 

ग्रीनपार्क मैचों के लिए तैयार
आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम आईपीएल मैचों के लिए तैयार है। आईपीएल का आयोजन कराने वाली संस्था आईएमजी दो फरवरी को लखनऊ के एकाना स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। आईएमजी की मुख्य कर्ताधर्ता कैथलीन अपनी टीम के साथ एकाना स्टेडियम का निरीक्षण करेंगी।  
 

No comments:

Post a Comment