जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं, उन्हें बुरे समय का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों के दोष दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। कुछ उपाय शिवजी से संबंधित हैं। यहां जानिए सभी नौ ग्रहों के लिए शिवजी के उपाय... - चंद्र से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
- मंगल दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और लाल फूल चढ़ाएं।
- बुध संबंधी दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करें।
- गुरु के दोषों को दूर करने के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू अर्पित करें।
- शुक्र के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग में हर रोज जल अर्पित करें।
- शनि, राहु और केतु से संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना चाहिए।
सभी लोगों को करना चाहिए ये एक उपाय
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए ही यह परंपरा प्रचलित है कि रोज रात में शिवलिंग के पास दीपक जलाना चाहिए। इस छोटे से उपाय से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। शिवपुराण में इस उपाय के संबंध में एक बताई गई है। शिवपुराण के अनुसार पुराने समय में गुणनिधि नाम का व्यक्ति बहुत गरीब था और एक दिन वह भोजन की खोज में लगा हुआ था। इस खोज में रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात में इसी मंदिर में आराम कर लेना चाहिए। मंदिर में बहुत अंधेरा था। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी कमीज जलायी थी। रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी करने से उस गुणनिधि को ही अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।
इस कथा के अनुसार ही शाम के समय शिव मंदिर में दीपक लगाने वाले व्यक्ति को धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। दीपक जलाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

No comments:
Post a Comment