ब्रिटिश शासन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए जाना जाता था कासगंज - Best news website in kanpur

Breaking

Sunday, 28 January 2018

ब्रिटिश शासन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए जाना जाता था कासगंज


कासगंज सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है. अभी भी कासगंज में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं. हिंसा में एक युवक की मौत हो गई है और भारी जनसंपत्ति की हानि हुई है. हालांकि पुलिस ने 112 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा से जुड़ी खबरें तो आपने पढ़ी होगी, लेकिन क्या आप कासगंज के इतिहास के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं कासगंज से जुड़ी हर वो बात, जो आप शायद ही जानते होंगे..
कासगंज उत्तर प्रदेश का एक जिला है, जिसे 17 अप्रैल 2008 को एटा जिले से अलग कर बनाया गया था. इस जिले के प्रमुख इलाकों में सोरोन, पाटिआली, नादरी आदि शामिल है और यहां तीन तहसीस कासगंज, पाटिआली और साहावर है. यह जिला 1993.8 स्कवायर किलोमीटर में फैला हुआ है.

कासगंज में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 पुलिस स्टेशन हैं. यह शहर काली नदी के लिए भी मशहूर है. कासगंज को यहां के लक्ष्मी सिनेमा के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यह प्रदेश के सबसे बड़े थियेटर्स में से एक है.

No comments:

Post a Comment