पैरों में चप्पल और सूती साड़ी पहन सड़क पर निकलीं अनुष्का शर्मा, शादी के बाद आया 'विराट' बदलाव - Best news website in kanpur

Breaking

Monday, 29 January 2018

पैरों में चप्पल और सूती साड़ी पहन सड़क पर निकलीं अनुष्का शर्मा, शादी के बाद आया 'विराट' बदलाव

शादी और लंबे हनीमून के बाद अब अनुष्का शर्मा अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुट गई हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के साथ अब अनुष्का ने 'सुई धागा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। नाम से ही जाहिर है कि फिल्म की कहानी कपड़े सिलने के रोजगार पर आधारित होगी।
कल यानी सोमवार को अनुष्‍का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुनाई करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। फिल्म में अनुष्का कुछ इसी तरह के लुक में नजर आएंगी। आज फिल्म के सेट से अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आई है। इसमें अनुष्का नीले कलर की सूती साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment