अक्षय कुमार के आगे झुकी 'पद्मावत' की पूरी टीम, भंसाली जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये एहसान - Best news website in kanpur

Breaking

Friday, 19 January 2018

अक्षय कुमार के आगे झुकी 'पद्मावत' की पूरी टीम, भंसाली जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये एहसान

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। अक्षय कुमार ने अपनी‌ फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है। कल अक्षय और भंसाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने अपनी फिल्म 9 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।

अक्षय ने कहा, 'भंसाली की फिल्म का पहले रिलीज होना जरूरी है। इनका काफी कुछ दांव पर लगा है।' इस पर संजय लीला भंसाली ने हाथ जोड़कर अक्षय का धन्यवाद किया और मीडिया से गुजारिश कर कहा कि अक्षय के लिए तालियां तो बनती हैं।

भंसाली ने यह भी कहा, 'हमारी फिल्म क्लैश हो रही थी और जितने बड़े स्टार अक्षय कुमार हैं, उनके साथ क्लैश करने पर हमारा काफी नुकसान हो रहा था। मैं खुश हूं कि इन्होंने ये बात समझी।' भंसाली ने अक्षय के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया।
 

No comments:

Post a Comment