सलमान खान ने घर से निकलना किया बंद,मिली जान से मारने की धमकी - Best news website in kanpur

Breaking

Thursday, 11 January 2018

सलमान खान ने घर से निकलना किया बंद,मिली जान से मारने की धमकी


सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सलमान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग चल रही है। लेकिन उस वक्त अचानक शूटिंग रोकनी पड़ी जब हाथ में हथियार लेकर कुछ लोग गुड़गांव फिल्मसिटी में घुस गए। ये हथियारबंद लोग कहने लगे कि वो सलमान को जान से मार देंगे।
सलमान को दर्जन भर पुलिस की सुरक्षा में फिल्मसिटी से बाहर निकाला गया। शूटिंग छोड़कर सलमान तुरंत अपने ब्रांद्रा स्थित घर पर आ गए। बता दें कि साल 1998 में सलमान ने जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। उसी के चलते बिश्नोई समाज की नाराजगी चल रही है।
इसी को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने की धमकी दी। उसने कहा, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना, लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।' 

No comments:

Post a Comment