कानपुर: थाने में रात भर गिने गए 96 करोड़ 62 लाख के पुराने नोट, NIA और क्राइमब्रांच अलर्ट - Best news website in kanpur

Breaking

Tuesday, 16 January 2018

कानपुर: थाने में रात भर गिने गए 96 करोड़ 62 लाख के पुराने नोट, NIA और क्राइमब्रांच अलर्ट

कानपुर पुलिस, एनआईए, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान मनीचेंजरों के पास से बरामद पुरानी करेंसी की गिनती पूरी हो गई है। 96 करोड़ 62 लाख के 500 व 1 हजार के नोट मिले हैं। बाकी दूसरे ठिकानों से इकट्ठा की गई पुरानी करेंसी की गिनती की जा रही  है। 

मेरठ में बिल्डर के पास से 25 करोड़ के पुराने नोट मिलने के बाद मंगलवार देर शाम कानपुर में भी पुराने नोटों की खेप पकड़ी गई थी। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को कानपुर के एक होटल समेत तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े हैं। उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि, मेरठ में पिछले दिनों बिल्डर संजीव मित्तल के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे। इसके बाद एनआईए को जानकारी मिली थी कि यूपी में कानपुर समेत कई जिलों में मनीचेंजर गैंग सक्रिय हैं, जो औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं। इसकी सूचना पुख्ता होने पर एनआईए अफसरों ने आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार से संपर्क किया। अफसरों ने संगठित टीम बनाई।

No comments:

Post a Comment