चंद्र ग्रहण 2018: बुरे प्रभाव से बचना है तो करें यह उपाय, होगा शुभ ही शुभ - Best news website in kanpur

Breaking

Wednesday, 24 January 2018

चंद्र ग्रहण 2018: बुरे प्रभाव से बचना है तो करें यह उपाय, होगा शुभ ही शुभ


साल का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को पड़ने वाला है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश सती ने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं जिनसे आप ग्रहण के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन बुधवार 31 जनवरी 2018 को ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण से काफी समय पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान कुछ कामों का करना वर्जित है।

यह 2018 का पहला ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। अलग-अलग ज्योतिषियों की मानें तो सूतक सुबह 7 बजे से शाम 8 बजकर 41 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार सूतक के समय और चंद्रग्रहण के समय कुछ काम करने से बचना चाहिए।

सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए। यहां तक कि खाना-पीना, सोना, नाखून काटना, भोजन बनाना, तेल लगाना आदि कार्यों से भी बचना चाहिए।

सूतक के समय बच्चे, बूढ़े, गर्भावस्था स्त्री आदि को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगर घर में अचार, मुरब्बा, दूध, दही और खाना बना हुआ रखा हो तो उसमें तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। अगर तुलसी नहीं है तो कुशा भी जाल सकते हैं। ऐसा करने से खाना और ये सभी चीजों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।

No comments:

Post a Comment