एनआईए और यूपी पुलिस ने मंगलवार देर शाम छापेमारी कर एक बंद घर से करीब सौ करोड़ रु. के पुराने नोट बरामद किए। ये नोट 5,00 और 1,000 रु. के हैं। ये घर बिल्डर आनंद खत्री का है। नोट तीन कमरों में बिस्तर की तरह सजाकर रखे गए थे। 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि पुराने नोटों को हवाला के माध्यम से दुबई और अमेरिका भेजा जाना था। आरोपियों के साथ पकड़ा गया हैदराबाद निवासी कोटेश्वर हवाला के माध्यम से नकदी बाहर भेजता था। शेष | पेज 4 पर
मोहित व संतोष नाम के युवक भी पकड़े गए हैं।
इनकी निशानदेही पर पुराने नोट के बदले नए नोट बदलने का खेल करने वाले सात और लोगों को पकड़ा गया है। ये लोग विदेश की कंपनी के माध्यम से रुपया बदलने की बात कह कर लोगों से रकम जुटा रहे थे। पकड़ी गई रकम में करीब आधा पैसा आनंद खत्री का है। पुरानी करेंसी रखने पर जेल जाने के साथ इन लोगों के बरामद रकम पर पांच गुना आयकर देना होगा। जमा न करने की स्थिति पर इसकी रिकवरी उनकी चल-अचल संपत्ति से की जाएगी।
मेरठ से भी मिले थे 25 करोड़ के पुराने नोट : कुछ समय पहले मेरठ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर संजीव मित्तल के मकान में बने एक ऑफिस से 25 करोड़ की पुरानी करंसी बरामद की थी। पुलिस के अनुसार ये लोग इस पैसे को नामी तेल कंपनी के जरिए खपाना चाहते थे।
16 गिरफ्तार, एनआईए कर रही जांच
तीन कमरों में रखी थी नकदी
बिल्डर आनंद खत्री के स्वरूप नगर में बंद पड़े घर से बरामद 96 करोड़ के पुराने नोट तीन कमरे में रखे मिले। खत्री सूरत का रहने वाला है। उसका रियल एस्टेट ओर कपड़े का कारोबार है। कुछ कपड़ा फैक्ट्रियां भी हैं। आनंद की 21 कंपनियों की जानकारी सामने आई है।

No comments:
Post a Comment