26 सेकेंड में इस तरह प्यार का इजहार कर गई ये लड़की, सोशल मीडिया पर मचा तहलका - Best news website in kanpur

Breaking

Monday 12 February 2018

26 सेकेंड में इस तरह प्यार का इजहार कर गई ये लड़की, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस प्यार के मौसम में सोशल मीडिया पर एक 'इश्कबाज' वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो स्टूडेंट अपने प्यार का इजहार आंखों से कर रहे हैं। वीडियो में जो लड़की है प्रिया प्रकाश वो इतनी खूबसूरत है कि उसे देखकर यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया।
अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। यह वीडियो एक मलयाली गाने का है। अपकमिंग मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के इस गाने का छोटा सा सीन वायरल हुआ है। गाने के बोल ‘Manikya Malaraya Poovi’ हैं। गाने में लड़की प्रिया प्रकाश और लड़का रोशन आंखों के इशारे से सब कुछ कह जाते हैं।

इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखते ही देखते यह सॉन्ग टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। वीडियो में दिख रही एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

No comments:

Post a Comment